LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BANKA CRIME NEWS : बांका पुलिस ने दो लाख के लिए अपहृत युवक को सकुशल किया बरामद, तीन अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

BANKA CRIME NEWS : बांका पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेरते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया. वहीँ इस मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है......पढ़िए आगे

BANKA CRIME NEWS : बांका पुलिस ने दो लाख के लिए अपहृत युवक क
अपहृत सकुशल बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव निवासी राहुल कुमार साह के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। घटना का खुलासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बौंसी अर्चना कुमारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में किया।

दो लाख के लिए अपहरण

उन्होंने बताया कि राहुल कुमार साह अपनी ससुराल जाने के क्रम में रास्ते से अपहरणकर्ताओं द्वारा अगवा कर लिए गए थे। घटना के बाद उनकी पत्नी गुड़िया देवी ने 18 मई को बाराहाट थाना में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बाराहाट थाना में  केस दर्ज किया गया। अपहरणकर्ताओं ने पीड़िता से दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी, जिसमें से महिला ने 10 हजार रुपये उनके बताए गए मोबाइल नंबर पर भेज भी दिए थे। एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को घटना की जानकारी दी गई , जिनके निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में अंचल निरीक्षक, बौंसी राजरतन, बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान, एसआई राजू ठाकुर, एसआई संगीता कुमारी, सिपाही पुरुषोत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार तिवारी, अरुण कुमार, धनजी प्रसाद, बीएचजी उमेश प्रसाद यादव शामिल थे। 

खंडहरनुमा मकान में बनाया बंधक

तकनीकी जांच और आधुनिक पुलिसिया तरीके से जांच करते हुए टीम ने खड़हारा-भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक बगीचे के भीतर खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर राहुल कुमार साह को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अपहरणकर्ता और बरामद सामान

पुलिस ने इस दौरान तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिसमें मोहम्मद अक्कू, मोहम्मद वाहिद और  मोहम्मद अकबर शामिल है। इनके पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और दो VIVO कंपनी के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि तीनों अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों को बांका न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने प्रेस को बताया कि पुलिस की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से बड़ी वारदात को टाल दिया गया और जल्द ही अपहृत युवक को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सका।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट