LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बांका पुलिस ने महज तीन घंटे में अपहृत को सकुशल किया बरामद, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और बेहोशी की दवा किया बरामद

Bihar Crime News : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने महज तीन घंटे में अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीँ दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बांका पुलिस ने महज तीन घंटे में अपहृत को
अपहृत युवक सकुशल बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : जिले में सोमवार की संध्या एक बड़ी आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ, जब बेलहर थाना क्षेत्र से भागलपुर निवासी शंकर यादव का अपहरण कर लिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। परंतु, बांका पुलिस ने तत्परता और तकनीकी मदद से महज तीन घंटे में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए शंकर यादव को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे शंकर यादव बेलहर  के बगधासवा गांव के कन्ना बांध में खुदाई  और आउटलेट का काम करवा रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात और हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया और फिरौती की मांग के उद्देश्य से उन्हें जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगलों की ओर ले गए। जैसे ही घटना की सूचना  बांका पुलिस को मिली, बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। उनके निर्देश पर बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में बेलहर थाना अध्यक्ष, राजकुमार प्रसाद बांका  टेक्निकल टीम के अधिकारी विजय कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। बेलहर पुलिस बांका टेक्निकल टीम और जमुई पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और नेटवर्क विश्लेषण किया गया, जिससे अपहृत शंकर यादव की लोकेशन का पता लगाया जा सका। बांका तकनीकी टीम ने बड़ी भूमिका निभाते हुए लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगल में शंकर यादव की सकुशल मौजूदगी की पुष्टि की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मीपुर के जंगल में छापेमारी की और अपहृत को सुरक्षित मुक्त करा लिया। इस दौरान दो अपराधी — मंजय हेंब्रम और बिनोद हेंब्रम — को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के धवाटिआ गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और बेहोशी की दवा भी बरामद की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने पहले से साजिश रची थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से भी जमुई जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और मारपीट के केस शामिल हैं। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। हालांकि इस अपहरण की साजिश में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उन सभी की पहचान कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बांका एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने बांका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह सतर्क और तकनीकी रूप से मजबूत बनी रहे, तो अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट