LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बांका पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा किया बरामद, चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है.वहीँ पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बांका पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हथियारो
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लवाजगढ़ पोखर के समीप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा। उनके पास से एक देसी मास्केट, दो देशी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, 4 खोखा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सोमवार को बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

उन्होंने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका के नेतृत्व में एक विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि डाटबाटी मुख्य सड़क पर पैदापुर मोड़ तीनबट्टी के पास कुछ अपराधी संदिग्ध स्थिति में हथियारों के साथ मौजूद हैं और फायरिंग कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस बल वहां पहुंची, अपराधी मौके से भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने चार अपराधियों — संजीव चौधरी, घनश्याम चौधरी, अजीत कुमार शर्मा और अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

इस छापेमारी में एसडीपीओ विपिन बिहारी, अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार, अवर निरीक्षक राहुल कुमार तथा थाना के रिजर्व गार्डों की अहम भूमिका रही।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट