LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Baunsi Murder: बांका पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी लूट-हत्या कांड का किया पर्दाफाश, जानें कौन है हत्यारा

Banka Baunsi Murder: बांका जिले के बौंसी बाजार में हुए शिव ज्वेलर्स लूट-हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी अंकित यादव समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और हथियार भी बरामद हुए।

Banka Baunsi Murder
लूट-हत्या कांड का पर्दाफाश- फोटो : NEW4NATION

Banka Baunsi Murder: बांका जिले के बौंसी बाजार में 30 अगस्त की शाम हुई चर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूट-हत्या कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि शिव ज्वेलर्स के संचालक नवीन भूवनिया की दुकान में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर डीएसपी अर्चना कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी करते हुए मुख्य शूटर अंकित कुमार यादव पिता घनश्याम यादव, साकिन बरमसिया, थाना बौंसी, जिला बांका तथा उसके सहयोगी अक्षय कुमार यादव  पिता दीपक यादव, साकिन हंसडीहा, थाना हंसडीहा, जिला दुमका (झारखंड) को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल ,दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि अंकित यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। पुलिस टीम फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस बड़ी सफलता से जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है और आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट