LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जि

BANKA : बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे मुस्तैदी के साथ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार की संध्या करीब छह बजे मैनमा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाली राइफल, एक देसी कट्टा तथा छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार विश्वास के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। 

इस दौरान मैनमा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने मैनमा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान स्थानीय निवासी रूपेश कुमार को उसके घर से एक नाली राइफल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त प्रवीण कुमार को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस की चौकसी और बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को कानून व्यवस्था भंग करने का मौका न मिले।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में भी इस तरह के विशेष छापेमारी अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध हथियारबाजी या आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट