LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के बल पर हुई बाइक लूट कांड का किया पर्दाफाश, तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका पुलिस ने हथियार के बल पर हुई लूट का महज कुछ ही दिनों में सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार के बल
लूटकांड का खुलासा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका पुलिस ने रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के पास हथियार के बल पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गईमोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो अन्य बाइक भी बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, बीते 10 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे बौंसी थाना क्षेत्र के गाजियाडीह निवासी प्रिंस कुमार अपने मित्र राहुल कुमार की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (BR 10AV 2408) से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान रजौन बाजार पार करने के बाद खैरा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए युवक को मुख्य सड़क से करीब चार किलोमीटर दूर बड़ी मुरादपुर स्थित शिव मंदिर के पास ले जाकर उसकी जेब से एक हजार रुपये नकद, मोटो 5G मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर रजौन थाना में कांड संख्या 163/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में रजौन थाना एवं डीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के नरीपा निवासी मंगल कुमार (21), कटियामा निवासी शिवशक्ति कुमार (19) तथा झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के नगरो निवासी लड्डू यादव उर्फ आर्यन कुमार (21) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 

साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक अन्य स्प्लेंडर प्लस एवं यामाहा R15 बाइक भी जब्त की गई है।इस कार्रवाई में रजौन थानाध्यक्ष राज रतन, एसआई मुकेश कुमार, विनोद कुमार, शुभम कुमार, डीआईयू के एसआई सुशील राज सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि कांड में शामिल एक अन्य फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट