LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Banka Police: बांका के अमरपुर बाजार में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Banka Police: बांका के अमरपुर बाजार में नशे के बढ़ते व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। जानिए क्या बरामद हुआ और कैसे यह कदम युवाओं को बचा सकता है।

Banka Police
बांका में पुलिस का एक्शन- फोटो : news4nation

Banka Police: बांका जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर सोमवार (9 जून) को अमरपुर बाजार में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार और  अपर थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड, चनसार, पोखर मोड़ सहित बाजार के कई हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

अचानक हुई इस कार्रवाई से बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानों की तलाशी ली गई, जहां से संदिग्ध सामग्रियों की जांच की गई. कई दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए  विशेष रूप से वार्ड संख्या 12 के निवासी चंदन कसेरा एवं राजू भगत की चाय दुकानों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सुखा नशा (ड्रग्स) और कोडीन युक्त कफ सिरप, तथा भरी नशीली टेबलेट बरामद किया.

Diarch GO

पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही दोनों दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.इस मौके पर पुलिस ने आम जनता से अपील की कि यदि उन्हें नशा संबंधी कोई भी जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज को नशामुक्त बनाना है.

अवैध दवाओं का कारोबार तेजी से पनप रहा

बता दें कि अमरपुर बाजार क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से सुखा नशा और अवैध दवाओं का कारोबार तेजी से पनप रहा था. इसे देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने अमरपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया था कि वे बाजार क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर इस काले कारोबार पर रोक लगाएं.अमरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगेगा.

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट