LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता,टॉप टेन इनामी अपराधी बिभाष यादव उर्फ भौंदी यादव दबोचा,खुलेंगे कई राज़

Banka Crime News: लूट, रंगदारी और बालू खनन से जुड़े हैं दर्जनों मामले का वांछित 25 हजार का ईनामी बिभाष यादव उर्फ भौंदी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार बोले एसपी अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता,टॉप टेन इनामी अपराधी बिभाष या
25 हजार का ईनामी बिभाष यादव उर्फ भौंदी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: बांका पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन कुख्यात इनामी अपराधियों में शुमार बिभाष यादव उर्फ भौंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी रजौन थाना क्षेत्र के शराब फैक्ट्री के पास से की गई है। बिभाष यादव पर लूट, अवैध बालू खनन, रंगदारी समेत दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम

बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। टेक्निकल टीम की सहायता से पुलिस को यह जानकारी मिली कि बिभाष यादव रजौन थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।इस सूचना पर एसपी वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थानों के अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस की तत्परता से तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम ने रजौन थाना क्षेत्र में दबिश दी और शराब फैक्ट्री के पास से आरोपी को धर दबोचा।

बालू माफिया से लेकर लूट तक का लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार बिभाष यादव पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें अवैध बालू खनन से लेकर हथियारबंद लूट और रंगदारी की घटनाएं शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि अपराधी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, उम्मीद जताई जा रही है की कई आप्र्धिक कंडों से पर्दा उठेगा।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस अहम गिरफ्तारी अभियान में रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान, टेक्निकल टीम के अधिकारी राजेश कुमार, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। सभी ने मिलकर अपराधी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

NSIT
Nsmch

एसपी ने कहा – अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्पष्ट किया कि, "जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टॉप टेन अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जो भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।