LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Police: बिहार के बांका में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना के आधार पर चांदी तस्करी करने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार के बांका में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो भारी मात्रा में चांदी की तस्करी कर रहे थे।

banka police arrested two smugglers
banka police arrested two smugglers- फोटो : social media

Banka Police Arrested smugglers: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी है। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चांदी की तस्करी को रोकने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक बांका की बाराहाट बाजार के पास पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग लगा दी। उस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोका जिस पर उन्हें पहले से ही शक था। पुलिस का शक सही साबित हुआ। चेकिंग के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में चांदी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम गुरु प्रसाद करमोकार और अमर मलिक है।  गुरु प्रसाद श्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बैरकपुर का रहने वाला है, जबकि अमर मलिक दासपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों चांदी की तस्करी कर रहे थे और कोलकाता से दरभंगा ले जा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इसकी जानकारी बांका के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अविनाश कुमार और बौंसी की एसडीपीओ अर्चना कुमारी की दी। दोनों मौके पर पहुंच। मामले पर थानाध्यक्ष दीपक पासवान प्राथमिक दर्ज कर ली है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई। इस वजह से इसकी जानकारी बिहार टैक्स आयुक्त और जीएसटी विभाग को भी जानकारी दी गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि चांदी और सोने के तस्करी की जांच में संबंधित विभाग का रोल अहम हो जाता है। वो यह पता लगाएंगे की आखिरी चांदी आई कहां से और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। मामले पर पुलिस का कहना है कि चांदी की तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है। इसको लेकर भी हम जांच करेंगे। बता दें कि मौजूदा वक्त में चांदी की कीमत आसामन छू चुकी है। ऐसी स्थिति में कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।