LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी जगदंबी पंजीयारा को किया गिरफ्तार, हत्या सहित दर्ज है कई मामले

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी जग्ग्दाम्बी पंजियारा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी
25 हजार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका पुलिस को फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, बांका पुलिस ने फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी जगदंबी पंजीयारा को गिरफ्तार किया है.

अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड

45 वर्षीय जगदंबी पंजीयारा, जो नगरडीह गाँव का रहने वाला है, पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था. उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि इस कुख्यात अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.

Diarch GO

टीम में ये रहे शामिल

इस गिरफ्तारी अभियान में फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई शरद श्रीवास्तव, एएसआई अमीर कुमार मालाकार, एएसआई प्रमोद कुमार और चौकीदार दीप नारायण पासवान शामिल थे. 

टीम होगी पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट