LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी ब्रजेश यादव को किया गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में था फरार

Bihar News : बांका पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं........पढ़िए आगे

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टॉप-10 में शा
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर जिले में फरार एवं कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ब्रजेश यादव (28), पिता स्व. गंगा यादव, निवासी खिड्डी (थाना रजौन) को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को रजौन थाना पहुंचकर एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई का खुलासा किया।

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार ब्रजेश यादव रजौन थाना कांड संख्या 431/25 (दिनांक 25 नवंबर 2025) में लंबे समय से वांछित था। उस पर हत्या की धारा 103(1) बीएनएस तथा 27 आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज था। पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में इश्तेहार भी जारी किया जा चुका था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश यादव का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर रहा है। उसके खिलाफ रजौन थाने में पहले से हत्या के प्रयास, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने और आम नागरिकों के साथ मारपीट जैसे संगीन मामलों से जुड़े चार केस दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 का कांड संख्या 361/20, वर्ष 2022 का 508/22, वर्ष 2023 का 218/23 तथा वर्ष 2025 का कांड संख्या 238/25 शामिल है।

इस सफल गिरफ्तारी अभियान में रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई विनोद कुमार, शुभम कुमार, डीआईयू बांका प्रभारी एसआई मनीष कुमार, एएसआई बच्चन कुमार के अलावा एसओजी-11 बांका की विशेष टीम एवं रजौन थाना के सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस टीम की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एसपी अमितेश कुमार के सख्त निर्देशों के तहत जिले में वांछित एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। बांका पुलिस का मुख्य लक्ष्य गंभीर मामलों में संलिप्त सभी फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर जिले में कानून व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखना है।

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट