LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime:दिनदहाड़े लाठी से पीटकर वृद्ध की हत्या, लूटपाट की कोशिश नाकाम

Bihar Crime:बदमाशों ने 70 वर्षीय वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Bihar Crime:दिनदहाड़े लाठी से पीटकर वृद्ध की हत्या, लूटपाट क
दिनदहाड़े लाठी से पीटकर वृद्ध की हत्या, लूटपाट की कोशिश नाकाम- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बनियाकुरा गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने 70 वर्षीय जलधर राय की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि बदमाश उन्हें रास्ते में रोककर लूटपाट करना चाहते थे, लेकिन विरोध करने पर बेरहमी से हमला कर दिया गया।

मृतक की पहचान हड़हार गांव निवासी जलधर राय (पिता स्व. चोठी राय) के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी गौरी देवी ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें बनियाकुरा गांव के नैयासी टोला निवासी बबलू पुझार एवं एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जलधर राय सुबह करीब 8 बजे पीडीएस दुकान से राशन लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास जोर पार करते समय आरोपी बबलू पुझार और उसके साथी ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। जब वृद्ध ने विरोध किया तो दोनों ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार और थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

NSIT
Nsmch

इस जघन्य हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी दहशत और गुस्से का माहौल है। फिलहाल पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है और छानबीन तेज कर दी है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार भगत