LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics:'माई-बहिन योजना से किसी का पेट नहीं....', NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार विपक्ष पर हमला

Bihar Politics: बांका जिले के बेलहर में हुए एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्रियों श्रवण कुमार और सुरेंद्र मेहता ने विपक्ष पर हमला बोला और नीतीश-मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

Bihar Politics
बांका में एनडीए सम्मेलन- फोटो : NEW4NATION

Bihar Politics: बांका जिला के बेलहर विधानसभा अंतर्गत चांदन हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के दो मंत्रियों ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और नीतीश-मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा किया।

श्रवण कुमार का विपक्ष पर प्रहार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विरोधी दल जनता को गुमराह करने वाली योजनाओं के सहारे राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा “माई-बहिन योजना से किसी का पेट नहीं भरने वाला है। हम रोजगार दे रहे हैं, जबकि वे ठगी का रोजगार बना रहे हैं।”मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने ग्रामीण इलाकों को नई दिशा दी है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से गांव-गांव तक बदलाव पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तरक्की की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं और जनता इसे समझ रही है।

प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज भी “रहने को घर नहीं, सारा वतन हमारा” जैसे नारों पर अटकी हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जनता उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा – “वह लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और। चुनाव आते ही उनकी बोली बदल जाती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।”उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मंत्री सुरेंद्र मेहता ने याद दिलाया ‘जंगलराज

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विपक्षी दल राजद पर सीधा वार करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार में शाम ढलते ही लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे और देसी कट्टे का खौफ छाया रहता था। लेकिन एनडीए सरकार ने उस दौर को समाप्त कर दिया है।उन्होंने लालू यादव परिवार पर हमला बोलते हुए कहा – “जिनके शासन में जंगलराज और अपराध चरम पर था, वही आज विकास की बात कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है और विकास की रफ्तार तेज हुई है।”

NSIT
Nsmch

कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी

सम्मेलन में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उत्साह के साथ नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मनोज यादव, जदायूं नेता ओंकार यादव, तारापुर विधायक राजीव सिंह,पूर्व संसद कहकशा प्रवीण, कटोरिया के पूर्व विधायक पप्पू यादव इंजीनियर शंभू शरण राजेश राम भाजपा नेता रणजीत यादव सहित घटक दलों के कई नेता मंच पर उपस्थित थे कार्यक्रम ने यह संकेत दिया कि आने वाले चुनाव में एनडीए के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत हो रहा है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट