LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Samrat Chaudhary Banka: बांका में एनडीए सम्मेलन! सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, कहा- 'देश की गरीबी में गांधी परिवार का अहम योगदान'

Samrat Chaudhary Banka: बांका में एनडीए विधानसभा सम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है और एनडीए फिर सरकार बनाएगी।

Samrat Chaudhary Banka
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला!- फोटो : news4nation

Samrat Chaudhary Banka: बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित एनडीए विधानसभा सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए के नेतृत्व में लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क निर्माण की रफ्तार तेज हुई है, गांव-गांव तक जलापूर्ति योजनाएँ पहुँच रही हैं। गंगा का पानी हनुमाना डेम तक पहुँचाया जा रहा है, उद्योगों की स्थापना हो रही है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विधवा और विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी की है।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में दो लुटेरे घूम रहे हैं—एक का परिवार देश को लूट चुका है और दूसरे ने बिहार को लूटा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद 

सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, मंत्री महेश्वर हजारी, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार, कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष और लोजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।इस मौके पर एनडीए घटक दलों के सभी प्रमुख नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्रशेखर भवन में सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट