LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Police: बांका पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी! अपराध पर सख्ती, श्रावणी मेले को लेकर विशेष तैयारी और उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान

Banka Police: बैठक में 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

 Banka Police
श्रावणी मेले को लेकर दिए गए विशेष निर्देश- फोटो : news4nation

Banka Police Monthly Crime Review: बांका के कटोरिया थाना परिसर में बुधवार (9 जुलाई 2025) को बांका पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की। बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष, एंटी क्राइम यूनिट, अंचल पुलिस निरीक्षक (बांका, बेलहर, कटोरिया, रजौन), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बांका, बेलहर, बौंसी), साइबर सेल, महिला थाना एवं एसपी कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने जून माह में दर्ज अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। थानों द्वारा भेजी गई रिपोर्टों के आधार पर लंबित और निष्पादित मामलों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी ने निर्देश दिया कि गंभीर मामलों जैसे हत्या, लूट, डकैती, छिनतई एवं साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

श्रावणी मेले को लेकर विशेष तैयारी

बैठक में 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, रात्रि गश्ती, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा बल की पूर्व तैनाती के निर्देश दिए।

वारंट-कुर्की मामलों में लापरवाही पर नाराजगी

पुलिस अधीक्षक ने लंबित वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में कोताही बरतने वाले थाना प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे। कई थानों से जवाब-तलबी भी की गई है।

NSIT
Nsmch

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

बैठक के अंत में बेहतरीन कार्य के लिए पांच पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें रजौन थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज झा, यातायात थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं मनोज पासवान शामिल हैं।

जनसुरक्षा को लेकर बांका पुलिस प्रतिबद्ध

एसपी ने कहा कि बांका पुलिस पूरी तरह सजग है और जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों पर नकेल कसें और न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाएं।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट