LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka fraud case: बांका में चार करोड़ की ठगी से हड़कंप!फरार रॉकी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कई बैंक खातों के जरिये उड़ाए गए रुपये

Banka fraud case: बांका के अमरपुर शहर में रॉकी कुमार पर चार करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। झारखंड के सुधीर कुमार ने अमरपुर थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Banka fraud case
बांका में करोड़ों से ठगी से मचा हड़कंप!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Banka fraud case:  बांका के अमरपुर शहर के युवक रॉकी कुमार पर चार करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इस घटना से पूरे शहर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हैदरपुर थाना क्षेत्र के पैचरिया गांव निवासी सुधीर कुमार ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर रॉकी पर करोड़ों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

निवेश और व्यापार के नाम पर लगाया जाल

आवेदन में पीड़ित सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया है कि रॉकी कुमार ने उन्हें व्यापार और निवेश में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर उसने अलग-अलग किस्तों में करोड़ों रुपये अपने कब्जे में कर लिए। यह रकम कई बैंकों के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई गई।

कई बैंक खातों में गई रकम

शिकायत पत्र में उल्लेख है कि ठगी की राशि का एक बड़ा हिस्सा एचडीएफसी बैंक, बड़ियातू (रांची) खाता संख्या : 50200048415131, आईएफएससी : HDFC0002728 में जमा कराया गया। इसके अलावा लाखों रुपये आईसीआईसीआई बैंक, द्वारका सेक्टर-6 (नई दिल्ली) खाता संख्या : 922020012726247, आईएफएससी : ICIC0000843 और आईसीआईसीआई बैंक, जनकपुरी बी ब्लॉक (नई दिल्ली) खाता संख्या : 3636141800, आईएफएससी : ICIC0000104 में भी ट्रांसफर किए गए। साथ ही, चेक के माध्यम से भी रॉकी ने भारी रकम हासिल की।

रकम वापसी से किया किनारा

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम की वापसी की मांग की तो रॉकी कुमार ने शुरू में टालमटोल की। बाद में उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया और पूरी तरह संपर्क से बचने लगा। इससे पीड़ित को ठगी की आशंका पुख्ता हो गई।

NSIT
Nsmch

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

पीड़ित सुधीर कुमार द्वारा दिए गए विस्तृत आवेदन के आधार पर अमरपुर थाना पुलिस ने रॉकी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म

इस ठगी कांड ने अमरपुर शहर और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि रॉकी कुमार ने यह ठगी किसी अकेले के दम पर नहीं की बल्कि शहर के कुछ युवकों की मिलीभगत से इस कांड को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि एक साधारण युवक ने योजनाबद्ध तरीके से करोड़ों रुपये की ठगी कैसे कर डाली।

पुलिस की सख्ती बढ़ी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही, उसके बैंक खातों के लेन-देन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट