LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : चाय की दुकान पर गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, कुख्यात अपराधी काजू यादव पर लगा आरोप

Bihar Crime:एक भयानक गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। पुरानी रंजिश में चल रही यह वारदात चाय की दुकान पर हुई...

Bihar Crime : चाय की दुकान पर गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से हु
चाय दूकान पर गोलीबारी - फोटो : CHANDRASHEKHAR

Banka: जिला के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी चौक पर एक भयानक गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। पुरानी रंजिश में चल रही यह वारदात चाय की दुकान पर हुई, जिसमें दुकानदार का 19 वर्षीय पुत्र जय नारायण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के आरोपी हैं घुटिया गांव निवासी कुख्यात अपराधी काजू यादव, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और बांका जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, जय नारायण टेकनी चौक स्थित दुकान पर बैठा था। तभी काजू यादव वहां पहुंचा और दुकान पर भीड़भाड़ को लेकर आपत्ति जताने लगा। जय नारायण ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन अचानक काजू यादव ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और दुकान के पास भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और घायल युवक को तुरंत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। जय नारायण के परिजन ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि काजू यादव पर पहले से पुलिस पर हमला, लूट, आर्म्स एक्ट, अवैध बालू कारोबार सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट