LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Banka market fire: बांका में दुर्गा पूजा की खरीदारी कर रहे ग्राहकों में मची अफरातफरी, कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति राख

Banka market fire:बांका शहर के मुख्य बाजार में काली मंदिर के पास मंटू कुमार उर्फ़ मदनलाल बनवारी के गोदाम में आग लग गई। हादसे में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

Banka market fire
कपड़े के गोदाम में भीषण आग- फोटो : NEW4NATION

Banka market fire: बांका शहर के मुख्य बाजार में सोमवार (28 सितंबर 2025) की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब काली मंदिर के पास स्थित व्यवसाई मंटू कुमार उर्फ़ मदनलाल बनवारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंटू कुमार का पूजा सामग्री और कपड़े का दुकान है, जिसके पीछे गोदाम एवं आवास स्थित है। अचानक उठे धुएं को देख आसपास के दुकानदार और खरीदार घबरा गए। दुर्गा पूजा की खरीदारी कर रहे ग्राहकों में भगदड़ की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलते ही बांका  थाना प्रभारी राकेश कुमार , पुलिस बल  और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना में गोदाम में रखे भारी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। गनीमत रही कि समय रहते भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Diarch GO

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट