LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Crime: बांका में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की हत्या की, शव नदी किनारे दबाया

Banka Crime: बांका जिले के अमजोरा गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी सावित्री देवी की हत्या कर शव नदी किनारे गाड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू की।

Banka Crime
पत्नी की हत्या के बाद जुटी पुलिस- फोटो : social media

Banka Crime: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि पति शिवचरण दास ने अपनी दूसरी पत्नी पूजा देवी के साथ मिलकर पहली पत्नी सावित्री देवी (34 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के पास बढ़ुआ नदी स्थित सत्ती घाट के किनारे बालू में दबा दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया।पुलिस ने आरोपी की दूसरी पत्नी पूजा देवी को हिरासत में ले लिया है,जबकि मुख्य आरोपी पति शिवचरण दास फरार बताया जा रहा है।मृतका के पुत्र और मायके पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

आर्थिक तंगी और प्रताड़ना की वजह

मृतका सावित्री देवी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करती थी।उसका इकलौता पुत्र, 14 वर्षीय ब्रह्मदेव दास, भी घर की स्थिति देखकर सूरत जाकर कमाने की तैयारी कर रहा था।मायके पक्ष ने बताया कि दूसरी पत्नी पूजा देवी के आने के बाद से ही सावित्री देवी की जिंदगी नरक बन गई थी।पति लगातार दूरी बनाकर रखता था और आए दिन मारपीट करता था।हत्या से पहले भी मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर हत्या कर दी।

गांव में हड़कंप और आक्रोश

गांव में हत्या की खबर फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।उपमुखिया सुजीत रमानी और पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव सहित आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।मृतका के मायके पक्ष ने कहा कि यह केवल हत्या नहीं, बल्कि लंबे समय से हो रहे उत्पीड़न और उपेक्षा का परिणाम है।उन्होंने आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

NSIT
Nsmch