LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka police action: बांका में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!गुप्त सूचना पर पाई सफलता, इनामी कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Banka police action: बांका जिले के अमरपुर में 10 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी ब्रजेश यादव को पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज।

 Banka police action
बांका में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार- फोटो : news4nation

Banka Crime News: अमरपुर थाना क्षेत्र के गरीबपुर पंचायत अंतर्गत बरमसिया निवासी कुख्यात अपराधी एवं 10 हजार रुपये का इनामी ब्रजेश यादव को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, ब्रजेश यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। गुप्त सूचना पर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश और थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में एसटीएफ और अमरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भरको–कासपुर मार्ग पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिला हथियार

तलाशी में उसके पास से .315 बोर का एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम में एसटीएफ के अधिकारी और अमरपुर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट