LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar crime: खेत में मिली युवक की लाश, मोहल्ले के ही युवक पर हत्या का आरोप

Bihar crime:खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Bihar crime: खेत में मिली युवक की लाश, मोहल्ले के ही युवक पर
खेत में मिली युवक की लाश, मोहल्ले के ही युवक पर हत्या का आरोप- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार के बांका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सिंचाई भवन के पीछे स्थित खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान नगर के जगतपुर मुहल्ला निवासी अंकित झा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, अंकित दो दिन से घर से लापता था और वे लगातार उसकी तलाश में लगे थे। सुबह ग्रामीणों ने खेत में कुत्तों की भीड़ देखी। पास जाकर जांच करने पर मिट्टी में गड़ी हुई लाश दिखाई दी। इसकी सूचना मिलने पर बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया।

अंकित के परिजनों ने मोहल्ले के ही भोला नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संशय के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कहा कि अंकित झा शांत स्वभाव का युवक था और किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल बना दिया है और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को पकड़कर न्याय दिलाया जाएगा।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट