LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Crime: बांका में सनसनीखेज वारदात! ज्वेलरी शॉप में डकैती, स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, एक मौत

Banka Crime: बांका जिले के बौंसी में शिव ज्वेलर्स पर छह नकाबपोश अपराधियों ने हमला किया। विरोध करने पर मालिक नवीन भुवानियां को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने छापेमारी शुरू की।

 Banka Crime
बांका में अपराधियों को तांडव!- फोटो : news4nation

Banka Crime: बांका के बौंसी में शनिवार (30 अगस्त 2025) की शाम स्टेशन रोड मुख्य बाजार स्थित शिव ज्वेलर्स में छह नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। 35 वर्षीय प्रतिष्ठान मालिक नवीन भुवानियां को अपराधियों ने विरोध करने पर ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल नवीन को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति चिंता जनक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई।

दो मोटरसाइकिल पर आए 6 अपराधियों ने बोला धावा

चश्मदीदों के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर आए 6 अपराधियों में चार दुकान में घुसे और नवीन को झोला भरकर गहना देने की धमकी दी। विरोध करने पर पहले उसे थप्पड़ मारा गया और फिर गोली चला दी गई। मौके पर मौजूद एक राजमिस्त्री ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई।घटना के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से मधुसूदन मंदिर की ओर फरार हो गए। वारदात की खबर फैलते ही बाजार में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में व्यवसायी व स्थानीय लोग रेफरल अस्पताल और फिर स्टेशन रोड पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही

सूचना मिलते ही एसडीपीओ बौंसी अर्चना कुमारी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को बौंसी लाया गया, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट