LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Banka fire accident: बांका के साहबगंज बाजार में एक के बाद एक 4 धमाके धमाकों से थर्रा उठा इलाका! सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

Banka fire accident: बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में गुरुवार रात चाय दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई। चार सिलेंडरों में धमाके हुए और तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Banka fire accident: बांका के साहबगंज बाजार में एक के बाद एक
आग की लपटों से घिर गया बाजार!- फोटो : news4nation

Banka fire accident: बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज बाजार स्थित बस स्टैंड चौक के पास गुरुवार (6 नवंबर 2025) की रात करीब आठ बजे एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि आग लगने के बाद लगातार चार सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे आसपास की  कई दुकानों में आग फैल गई।इस हादसे में लालो भगत, रोहित भगत और अमन कुमार की दुकानों में आग लग गई और तीनों दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा चौक धुएं से भर गया। इस दौरान एक व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेलहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चाय दुकान में बोतलों में पेट्रोल रखा हुआ था, जिससे आग ने और भयावह रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दमकल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Diarch GO

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट