LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Bank Fraud: बांका में बैंक फ्रॉड! पोते और बैंककर्मी ने मिलकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 28 लाख रुपये

Banka Bank Fraud: बांका जिले के अमरपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से पोते और बैंककर्मी ने मिलकर 28 लाख रुपये ठग लिए। ज्वाइंट खाता फर्जी तरीके से खोला गया, केस दर्ज कर जांच शुरू।

Banka Bank Fraud
का जिले में बुजुर्ग से बैंक फ्रॉड- फोटो : SOCIAL MEDIA

Banka Bank Fraud: बांका जिले के अमरपुर सुरिहारी गांव निवासी 75 वर्षीय अनिरुद्ध प्रसाद सिंह के साथ बैंक फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है।आरोप है कि उनके पोते अभिषेक आनंद ने एक बैंककर्मी राहुल कुमार झा के साथ मिलकर खाते से 28 लाख 5 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।पीड़ित बुजुर्ग ने एसएसपी हृदय कांत को आवेदन देकर पूरी जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले पांच लाख की निकासी, फिर फर्जी ज्वाइंट खाता

अनिरुद्ध प्रसाद सिंह के खाते में कुल 28 लाख 5 हजार रुपये जमा थे।पोते अभिषेक ने पहले बैंककर्मी की मदद से 5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।इसके बाद फर्जी दस्तखत कर दादा और पोते के नाम से संयुक्त खाता (Joint Account) खुलवा लिया।खाते से धीरे-धीरे पूरी रकम निकाल ली गई।यही नहीं, पोते ने दादा का चेकबुक और बैंकिंग मोबाइल नंबर भी बदल दिया। असली सिम निकालकर नया नंबर बैंक में अपडेट करा दिया, ताकि ट्रांजैक्शन अलर्ट सिर्फ उसी को मिले।

बुजुर्ग को तब पता चला जब मांगे पैसे

अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने अपने इलाज के लिए पोते से 10 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। उल्टा उसने कहा कि मैंने तुम्हारी जमीन लिखवा ली, मकान बना लिया और बैंक का सारा पैसा भी ले लिया।इसके बाद बुजुर्ग को शक हुआ और उन्होंने बैंक जाकर पड़ताल की, तो पूरी जालसाजी सामने आ गई।

बैंककर्मी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बुजुर्ग ने बैंककर्मी राहुल कुमार झा से सवाल किया तो उसने कहा कि आप बूढ़े हो गए हैं, इसलिए आपकी सुविधा के लिए मैंने आपका सारा पैसा अभिषेक के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। अब आपको बैंक नहीं आना पड़ेगा।जब बुजुर्ग ने आपत्ति जताई तो बैंककर्मी ने उन्हें धक्का देकर बैंक से बाहर निकालने की धमकी दी।

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच शुरू

बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिषेक आनंद और बैंककर्मी राहुल कुमार झा को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामले की जांच चल रही है और पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।