LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Dial 112 police attacked: बांका में बकरी चोरी की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

Banka Dial 112 police attacked: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव में बकरी चोरी की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, चार पुलिसकर्मी घायल।

Banka Dial 112 police attacked
बांका में डायल-112 पुलिस टीम पर हमला- फोटो : news4nation

Banka Dial 112 police attacked: बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव में बकरी चोरी की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।जानकारी के अनुसार, गांव की पारो देवी की बकरी चोरी हो गई थी। इस पर उनकी पुत्रवधू रूपा देवी के देवर पंकज ने डायल-112 पर कॉल किया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी लवकुश कुमार, महिला सिपाही चित्रांश कुमारी, कल्पना कुमारी समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ले रहे थे।

इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद टीम ने थाना को सूचना दी। सूचना पर दारोगा बबलू कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे। बताया जाता है कि युवकों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले में दारोगा बबलू कुमार, सिपाही लवकुश कुमार, महिला सिपाही चित्रांश कुमारी एवं कल्पना कुमारी घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट