LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Shariq Murder Case: अमरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! शारिक हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद शाहीन गिरफ्तार

Shariq Murder Case: अमरपुर पुलिस ने शारिक हत्याकांड समेत कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार और मोबाइल बरामद हुए।

Shariq Murder Case
कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहीन- फोटो : NEW4NATION

Shariq Murder Case: अमरपुर पुलिस ने शारिक हत्याकांड समेत कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने सोमवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर 28 सितंबर की मध्य रात्रि खरिहारा गांव निवासी मोहम्मद शाहीन को धर दबोचा।

गिरफ्तार शाहीन के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अमरपुर थाना कांड संख्या 557/25 के तहत दौना गांव निवासी मोहम्मद शारिक की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार बांका और भागलपुर जिले में भी शाहीन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

Diarch GO

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट