LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

NEET UG Success: NEET-UG में चमके बांका के तीन होनहार! इलाके का बढ़ाया मान, जानें नाम

NEET UG Success: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET-UG परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्नेहा शर्मा, प्रशांत राज और निकेत कुमार की उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

NEET UG Success

NEET UG Success: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के तीन होनहार छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर यह साबित कर दिया कि सफलता पाने के लिए केवल दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता से पूरे अमरपुर प्रखंड में खुशी का माहौल है। परिवार, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और आम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गरीबपुर पंचायत के हेमराजपुर गांव निवासी मेढ़ियानाथ उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. साकेत कुमार और हेमलता देवी की पुत्री स्नेहा शर्मा ने NEET-UG में शानदार प्रदर्शन किया है। स्नेहा ने ऑल इंडिया रैंक 8372 हासिल की है, जबकि सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 3556 रही है। स्नेहा की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके बड़े भाई साहिल रौशन भी पिछले वर्ष NEET परीक्षा में सफल हुए थे। दोनों भाई-बहनों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में ही की। इसके बाद उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई मेढ़ियानाथ उच्च विद्यालय से पूरी की और दोनों परीक्षाओं में जिला टॉप-10 में अपना स्थान बनाया था। अब स्नेहा की इस सफलता ने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

बढ़ई के बेटे ने पास किया एग्जाम

दूसरी बड़ी सफलता गंगापुर गढ़ैल गांव निवासी प्रशांत राज को मिली है। प्रशांत, राजेंद्र शर्मा और शोभा देवी के पुत्र हैं। उन्होंने NEET-UG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 42119 प्राप्त की है, जबकि उनकी कैटेगरी रैंक 544 रही है। प्रशांत के पिता बढ़ई का काम करते हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले प्रशांत ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

ई-रिक्शा शोरूम के बेटे ने पाई सफलता

तीसरी सफलता अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 निवासी निकेत कुमार ने हासिल की है। निकेत, अजीत कुमार उर्फ बंटी झा और रीना झा के पुत्र हैं। उनके पिता अमरपुर बाजार में ई-रिक्शा शोरूम का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। निकेत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

NSIT
Nsmch

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर लोगों ने क्या कहा?

अमरपुर प्रखंड के इन तीनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे। इन तीनों विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां और सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। अगर मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बांका से चंद्रशेखर भगत