LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Power Grid: बांका के अमरपुर में पावर ग्रिड स्थापना को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री का संभावित दौरा

Banka Power Grid: बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के पाठकी गांव में प्रस्तावित पावर ग्रिड की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने की योजना पर प्रशासन काम कर रहा है।

 Banka Power Grid
बांका के अमरपुर प्रखंड में पावर ग्रिड- फोटो : news4nation

Banka Power Grid: बांका जिला के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के पाठकी गांव में प्रस्तावित पावर ग्रिड की स्थापना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने वरीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि पावर ग्रिड के शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बांका दौरा संभावित है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पावर ग्रिड हेतु चिह्नित भूमि का जायजा लिया और वहां पर बनने वाले हेलीपैड व अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पटना भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने बताया कि पाठकी गांव में विभाग की ओर से जमीन चिन्हित की जा चुकी है। पावर ग्रिड स्थापित होने से अमरपुर समेत बांका और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।निरीक्षण के दौरान एडीएम अजीत कुमार, एसडीएम राजकुमार, बीडीओ प्रतिक राज सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

अधिकारियों ने लिया जायजा

अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आमजन की सुविधा और कार्यक्रम स्थल के आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार–विमर्श किया। स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि पावर ग्रिड की स्थापना से क्षेत्र में बिजली समस्या का स्थायी समाधान होगा और औद्योगिक व शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट