LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

SHRAWANI MELA : श्रावणी मेले को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कटोरिया और जिलेबिया मोड़ पर नियंत्रण कक्ष, 13 अस्थायी थाना, 3000 से अधिक जवानों की हुई तैनाती

SHRAWANI MELA : श्रावणी मेले को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कट

BANKA : 11 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर बांका जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले कांवड़ पथ का 55 किलोमीटर हिस्सा बांका जिले में आता है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

तीन हज़ार जवानों की तैनाती

कटोरिया में आयोजित संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि इस बार मेले में तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। कांवड़ पथ पर 13 अस्थायी थाना स्थापित किए गए हैं और कटोरिया थाना परिसर एवं जिलेबिया मोड़ पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से पूरे मार्ग की निगरानी की जाएगी।

सुविधाओं की व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शौचालय, पेयजल, बिजली सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

एसपी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। दुर्गम स्थानों पर घुड़सवार पुलिस बल भी तैनात रहेगा। ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी  भी दी गई है। संयुक्त ब्रीफिंग में एसडीपीओ, एडीएम, डीडीसी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट