LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Banka firing incident: बांका में बाइक से घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर

Banka firing incident: बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने बाइक से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक विक्रम सिंह को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले फुल्लीडुमर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

Banka firing incident

Banka firing incident: बिहार के बांका जिले में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना खेसर थाना क्षेत्र के साहबगंज-बांका मुख्य मार्ग पर स्थित रामसरैया मोड़ के पास हुई। घायल युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के तेलिया पंचायत के मटुकचक गांव निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीधर सिंह के पुत्र हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह अपने ससुराल बेलहर थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह रामसरैया मोड़ स्थित नहर पुल के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी कमर के ऊपर दाहिनी तरफ लगी। गोली लगते ही विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खेसर थाना पुलिस, जो उस समय इलाके में गश्त कर रही थी, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली मारने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट