Bihar News : बांका के कटोरिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, पति पत्नी की बहादुरी से टली वारदात

Bihar News : बांका के कटोरिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान मे

BANKA : बांका के कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। घटना कटोरिया के वार्ड संख्या 4 स्थित कंचन गली की है, जहां ‘न्यू ज्वेलर्स’ नामक दुकान को तीन नकाबपोश अपराधियों ने निशाना बनाया। इस दुकान के मालिक नीरज कुमार शाह और उनकी पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों से भिड़ गए। वहीं परिजनों और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर अपराधी बिना लूट के ही मौके से भाग निकले। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना कटोरिया थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर घटी, जो स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।घटना के दौरान तीनों अपराधी हथियार के बल पर दुकान में घुसे और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार नीरज शाह के साथ हाथापाई की और देसी कट्टा के बट से उनकी कनपटी पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सामान सुरक्षित, अपराधी सीसीटीवी में कैद

हालांकि दुकान के सभी सामान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें अपराधियों के भागते हुए दृश्य कैद हो गए हैं। कटोरिया थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Diarch GO

पुलिस पर उठे सवाल, व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद कटोरिया बाजार में व्यापारियों में भारी आक्रोश है। दिनदहाड़े थाने के इतने पास लूट की कोशिश होने से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। व्यापारी वर्ग ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा, "पहले रात में जंगलराज हुआ करता था, अब दिन में भी अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस पूरी तरह विफल नजर आ रही है।"

व्यापारी वर्ग में भय का माहौल

घटना के बाद से व्यापारी वर्ग डरा-सहमा हुआ है। उनका कहना है कि अगर परिजन समय पर नहीं होते तो बड़ी घटना घट सकती थी। व्यापारियों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट