LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BANKA NEWS : बांका के ओढ़नी डैम में डूबने से इंटर के छात्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA NEWS : बांका के ओढ़नी डैम में डूबने से युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

BANKA NEWS : बांका के ओढ़नी डैम में डूबने से इंटर के छात्र क
डूबने से युवक की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल ओढ़नी डैम में  मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी गुरुनंदन शर्मा (16 वर्ष) की डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक स्थानीय स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुनंदन शर्मा, पिता आंचल शर्मा, अपने चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए ओढ़नी डैम गया था।

नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद डैम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे पानी से बाहर निकाला। बच्चे को अचेत अवस्था में बांका सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह कई बार बेहोश हो गईं।

परिजनों ने बताया कि गांव में पूजा का कार्यक्रम था, जिसके लिए गुरुनंदन लड्डू लाने के लिए कटेली मोड़ गया था। वहीं से वह अपने दोस्तों के साथ डैम पर नहाने चला गया, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का अंतिम सफर साबित हुआ।

स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है और परिजनों को ढांढस बंधाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओढ़नी डैम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट