Bihar News : बांका में खौलते तेल की कढ़ाही में गिरा 11 साल का मासूम, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Bihar News : एक हलवाई की दुकान में अचानक हुए विवाद के बीच 11 वर्षीय मासूम बच्चा खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar News : बांका में खौलते तेल की कढ़ाही में गिरा 11 साल क
मासूम की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबर चौक पर एक हलवाई की दुकान में हुए दर्दनाक हादसे में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 11 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह सिंटू मंडल का पुत्र था और अपने ननिहाल बरकट्ठा में रह रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

परिजनों के अनुसार, शुभम अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए घर से निकला था। दवा लेने के बाद उसका मामा उसे कुछ खिलाने के लिए राजाबर चौक स्थित अमन साह की हलवाई की दुकान पर ले गया। इसी दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी। बताया जाता है कि विवाद के दौरान झारे से खौलते तेल के छींटे शुभम पर पड़ गए, जिससे वह असंतुलित होकर खौलते तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने बच्चे की मदद नहीं की। शुभम के साथ मौजूद उसके मामा ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट