LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बांका के नए एसपी अमितेश कुमार ने संभाली कमान, अवैध उत्खनन, शराब और सूखे नशे के बदमाशों को सख्त चेतावनी

एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब के कारोबार तथा सूखे नशे (नारकोटिक्स) के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

IPS Amitesh Kumar
IPS Amitesh Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News : बांका जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। पदभार संभालने के बाद एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। 


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बालू के अवैध उत्खनन, अवैध शराब के कारोबार तथा सूखे नशे (नारकोटिक्स) के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी तथा आम जनता को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Diarch GO


नवनियुक्त एसपी ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य करेगी। एसपी के इस सख्त संदेश से अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई है।


चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट