LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Congress On SIR: कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, मतदाता सूची से नाम कटने का आरोप

Congress On SIR: अमरपुर में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए। राहुल गांधी की पदयात्रा, ‘हर घर अधिकार’ योजना और स्थानीय वादों की जानकारी दी गई।

Congress On SIR
कांग्रेस की हर घर अधिकार योजना - फोटो : news4nation

Congress On SIR:  बांका जिला के अमरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार की संध्या आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर आम लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है।

प्रेस वार्ता में ICC पर्यवेक्षक अजीत भारती, यूथ कांग्रेस ऑब्जर्वर ज्योतिष एच.एम. और कांग्रेस वार रूम के राजेश प्रसाद मौजूद थे। अजीत भारती ने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर गरीब, मजदूर और पलायन कर गए लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। जीवित लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जबकि मृतकों के नाम सूची में बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर सत्ता में हैं और चुनाव आयोग उनकी मदद कर रहा है। राहुल गांधी की जांच में एक लाख से अधिक फर्जी मतदाता मिले हैं।

राहुल गांधी का बिहार यात्रा

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी एसआईआर मुद्दे पर बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं, जो 17 अगस्त को सासाराम से शुरू होकर 22 अगस्त को भागलपुर जिले से गुजरेगी।अमरपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी राहुल सिंह चौहान ने कहा कि अमरपुर में जाम की समस्या गंभीर है, बाईपास का निर्माण कछुआ गति से हो रहा है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर अमरपुर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा।

कांग्रेस की ‘हर घर अधिकार’ योजना 

चौहान ने कांग्रेस की ‘हर घर अधिकार’ योजना के तहत वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने पर माई-बहन योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹2500, वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन ₹1500, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा और भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराकर नीतीश सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹1100 पेंशन का ‘लॉलीपॉप’ दिया है।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, यूथ कांग्रेस के नितेश और कार्यालय सचिव सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट