LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : बांका में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल हॉल को प्रशासन ने किया सील, मिठाई दुकानदार को लगाई जमकर फटकार

Bihar News : बांका में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल हॉल के खिलाफ प्रशासन का डंडा चला है. जिला प्रशासन के आदेश पर दोनों को सील कर दिया गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
प्रशासन का चला डंडा - फोटो : social media

BANKA : बांका में अवैध रूप से चल रहे मानसी अल्ट्रासाउंड सेंटर में जिला प्रशासन के आदेश पर छापेमारी की गयी। अवैध रूप से भ्रूण जांच की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। बता दें की बांका अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, सिविल सर्जन अनीता कुमारी, एसडीपीओ विपिन विहारी और अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बांका के अमरपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान अमरपुर प्रखंड के पवई चौक और अमरपुर बाजार में अवैध मेडिकल क्लीनिक, दवा दुकान, अल्ट्रासाउंड सेंटर और मिठाई दुकान समेत कई दुकानों पर जिला प्रशासन का डंडा चला।

कार्रवाई में दो मेडिकल दुकान, एक मिठाई दुकान और मानसी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। वही  छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर का मालिक फरार हो गया। बांका एस डी एम अविनाश कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर में ₹10000 में भ्रूण जांच किया जाता है जिसको लेकर जिला स्तरीय टीम के द्वारा छापेमारी की गई। वही पवई में यूको बैंक परिसर में एक झोलाछाप डॉक्टर  के द्वारा अवैध क्लिनिक चलाया जा रहा था। जिसके खिलाफ छापेमारी की गई।  एस डी एम अविनाश कुमार और एसडीपीओ विपिन बिहारी  सिविल सर्जन अनिता कुमारी की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में एक गर्भवती महिला प्रीति कुमारी को उसे अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में इलाजरत पाया गया। उसे आयरन और ग्लूकोज की ड्रिप दी जा रही थी। क्लीनिक के मालिक से पूछताछ में किसी भी निबंधित चिकित्सक के कागजात नहीं मिले।  

बताया गया की गैरकानूनी रूप से बबलू पांडे के देखरेख में यह क्लीनिक चल रहा था। प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर बबलू पांडे को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पवई चौक स्थित पार्वती मेडिकल हॉल में भी  छापेमारी  की गई। जांच में पता चला कि दुकान का लाइसेंस 2002 में ही समाप्त हो चुका था। वहां कोई फार्मासिस्ट भी नहीं मिला। गैरकानूनी रूप से संचालित पार्वती मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया।  पार्वती मेडिकल हॉल के पास चल रही मिठाई दुकान पर भी कार्रवाई हुई। खुले में मिठाई बेचने पर दुकानदार को फटकार लगाई गई। दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। सड़क किनारे मिठाई बनाने पर दुकानदार को चेतावनी दी गई कि आगे से ऐसा न करें। इस कार्रवाई से शहर के हड़कंप मच गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट