LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Kawar Yatra:शिवभक्ति में लीन बिहार के ADG, कांवर उठाकर पैदल निकले बाबा के दरबार, वर्दी में भक्ति का अद्भुत संगम

नभ में छाए मेघों के संग गूंजते 'बोल बम' के जयघोष के बीच बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार, अपने परिवार संग कांवर यात्रा में सहभागी बने।

Bihar adg sudhnashu kumar
वर्दी में भक्ति का अद्भुत संगम- फोटो : reporter

Kawar Yatra:सावन की पहली सोमवारी ने श्रद्धा और आस्था की सरिता बहा दी है। नभ में छाए मेघों के संग गूंजते 'बोल बम' के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठा है। इसी पावन अवसर पर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार, अपने परिवार संग कांवर यात्रा में सहभागी बने। जनसेवा के दायित्वों से परे, इस धार्मिक यात्रा में उनका भोलेनाथ के प्रति समर्पण भाव देखते ही बनता था। नंगे पांव, कांवर कंधों पर उठाए, वे अन्य श्रद्धालुओं के संग हर-हर महादेव का जाप करते हुए अबरखा स्थित सरकारी धर्मशाला पहुँचे। वहां उनका स्वागत पुष्पवर्षा और श्रद्धा के साथ किया गया।

श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस यात्रा को विशेष बनाते हुए भक्ति भाव में एकात्मता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सावन की फुहारों में सनी यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जन-जन के भीतर रचे-बसे शिवत्व का जीवंत प्रमाण बन गई। सुधांशु कुमार की यह सहभागिता यह दर्शाती है कि भक्ति और सेवा दोनों में जब समान भाव होता है, तब धर्म और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक बन जाते हैं।

NSIT
Nsmch

आमतौर पर पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यस्त रहते हैं, लेकिन बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार ने सावन के पावन महीने में एक अलग ही मिसाल पेश की है। सावन की पहली सोमवारी की शाम को, वे बांका जिले के कच्ची कांवरिया पथ पर नंगे पांव कांवर यात्रा करते हुए दिखाई दिए। बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था और सादगी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ADG सुधांशु कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर स्थित बाबा धाम की ओर पैदल चल पड़े हैं। एक उच्च पद पर होने के बावजूद, उनका यह कदम पुलिसकर्मियों और आम श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है। कांवरिया पथ पर मौजूद पुलिस अधिकारी और आम लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए और उनकी भक्ति को सलाम किया।

मंगलवार की रात ADG सुधांशु कुमार ने कटोरिया में किशनगंज सेवा समिति परिसर में विश्राम किया। यहां समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। उन्होंने सभी भक्तों से यात्रा के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।

इसके अलावा, ADG सुधांशु कुमार ने  ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया कि वे कांवरियों की सेवा को अपनी ड्यूटी का अहम हिस्सा मानें। ADG सुधांशु कुमार का यह कदम दिखाता है कि वर्दी और भक्ति का संगम कितना गहरा और प्रेरणादायक हो सकता है, जो आम लोगों के दिलों में पुलिस के प्रति सम्मान को और बढ़ाता है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत