LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : बिहार में ख़ुदकुशी से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पत्नी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Bihar Crime : बिहार में ख़ुदकुशी करने से पहले एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया. जिसमें उसने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार में ख़ुदकुशी से पहले युवक ने बनाया वीडियो
युवक ने की ख़ुदकुशी - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिला के कटोरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 रखजवाड़ा गांव में रविवार को पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पत्नी सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक की पहचान गांव निवासी जगन्नाथ शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र निवास कुमार के रूप में हुई। 

निवास का विवाह 14 जुलाई 2024 को देवघर जिले के तिलौना गांव निवासी ज्योति कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव बना रहा। परिजनों के अनुसार, पत्नी कभी भाई तो कभी जीजा के साथ बार-बार मायके चली जाती थी और ससुराल पक्ष के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रही थी।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि जब निवास अपनी पत्नी की विदाई कराने गया तो पत्नी ने बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया और दामाद को बेइज्जत कर घर से भगा दिया। इसके बाद मृतक को आधी रात दूसरे के घर शरण लेनी पड़ी। रविवार को निवास ने हाथ में सल्फास की गोलियां लेकर एक वीडियो बनाया। उसमें उसने पत्नी ज्योति कुमारी, सास, साला, दो जेठसास और दो साढ़ू पर प्रताड़ना एवं संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। 

वीडियो में उसने यह भी कहा कि पत्नी जेवर और रुपए लेकर मायके भाग गई थी। इसके बाद उसने सल्फास खा लिया। बेहोश होने पर परिजन उसे कटोरिया रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पिता जगन्नाथ शर्मा के बयान पर पुलिस ने पत्नी सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं युवक का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट