LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में प्रसव के दौरान महिला सहित जुड़वा बच्चों की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : बांका में प्रसव के दौरान महिला सहित जुड़वा बच्चो

BANKA : जिले के शंभूगंज बाजार स्थित करसोप रोड पर मंजू देवी सेवा सदन में बुधवार रात प्रसव के दौरान बरौथा गांव निवासी 25 वर्षीय रोमा कुमारी व जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद क्लिनिक संचालक व कर्मचारी क्लिनिक बंद कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर रोमा को पहले शंभूगंज सीएचसी लाया गया था। जांच में गर्भ में स्वस्थ जुड़वां बच्चे बताए गए। 

आशा कार्यकर्ता के बहकावे में आकर रोमा को निजी क्लिनिक भेजा गया। वहां फीस जमा करने के बाद इंजेक्शन दिया गया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो क्लिनिक में हंगामा मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद राय दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

गौरतलब है कि इस क्लिनिक में पहले भी विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तीन माह पूर्व पैसे नहीं देने पर एक प्रसुता को छह घंटे तक बंधक बना लिया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निजी क्लिनिक, जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर में गोरखधंधा जोरों पर है। 

आशा कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से यह धंधा और भी परवान चढ़ा हुआ है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट