LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में स्नान के दौरान नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में स्नान के दौरान चीरा नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में स्नान के दौरान नदी में डूबने से किशोर
किशोर की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामदेवकित्ता गांव में बुधवार को स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामदेवकित्ता गांव निवासी संजीव साह का 14 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार सुबह दोस्तों के साथ चीर नदी के कचमचिया महापात्र घाट पर स्नान करने गया था।

स्नान के दौरान अभिजीत गहरे पानी में डूब गया। साथी लड़के घर लौट आए, लेकिन अभिजीत नहीं लौटा। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव नदी में तैरता मिला। परिजन आनन-फानन में उसे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक अपने पिता संजीव साह का इकलौता पुत्र था और पंजवारा हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घटना की सूचना पर पंजवारा प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट