LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

फेसबुक पर दोस्ती, फिर अवैध संबंध प्रेमी से धोखा मिलने के बाद 4 बच्चों की माँ ने की आत्महत्या

प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने पहले पति और चार बच्चों को छोड़ा, बाद में बॉयफ्रेंड ने भी साथ रखने से किया मना तो हमेशा के छोड़ी दुनिया

फेसबुक पर दोस्ती, फिर अवैध संबंध  प्रेमी से धोखा मिलने के बा
फेसबुक पर दोस्ती, फिर अवैध संबंध प्रेमी से धोखा मिलने के बाद 4 बच्चों की माँ ने की आत्महत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के बांका जिले के धौरेया थाना क्षेत्र के फत्तूचक गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद के चलते एक 35 वर्षीय महिला रजनी देवी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह शादीशुदा थी और चार बच्चों की माँ थी। मृतका के पति सत्यनारायण मंडल के अनुसार, उनकी शादीशुदा ज़िंदगी के शुरुआती पाँच साल सुखद रहे, लेकिन 2012 के बाद जब वह काम के सिलसिले में बाहर रहने लगे, तो रिश्तों में दूरी आ गई। तीन साल पहले, 2022 में, रजनी की दोस्ती फेसबुक के ज़रिए झारखंड के गोड्डा निवासी राजकुमार साह से हुई, जो धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गई। पति को इस रिश्ते की जानकारी 2022 की दीपावली के दौरान हुई, जब गांव वालों ने रजनी और राजकुमार को साथ देखा।


प्रेमी ने साथ रखने से किया इनकार

गुरुवार को, रजनी देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार साह के साथ रहने की इच्छा ज़ाहिर की, लेकिन राजकुमार ने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। इस बात से आहत होकर रजनी देवी ने जहर खा लिया। पति सत्यनारायण मंडल को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे उन्हें तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Diarch GO


बच्चों की गुहार भी नहीं मानी

पति सत्यनारायण मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़ने की धमकी भी देती थी, लेकिन वह बच्चों के भविष्य के लिए चुप रहे। रजनी की 15 वर्षीय बेटी ने भी बताया कि उसने कई बार अपनी माँ से इस रिश्ते को ख़त्म करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानीं। अब पति सत्यनारायण मंडल ने अपनी पत्नी की मौत के लिए ज़िम्मेदार मानते हुए प्रेमी राजकुमार साह के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देने की बात कही है।