LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

दूसरी सोमवारी पर ज्येष्ठगौर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 60 हजार डाक कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Banka News, Amarpur, Jyeshthagaur Nath Dham, Sawan Somwari, Dak Kanwariya, Sultanganj, Ganga Jal, Banka Police, SDPO Amar Biswas, SHO Rakesh Kumar, Bihar News

दूसरी सोमवारी पर ज्येष्ठगौर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
ज्येष्ठगौर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब- फोटो : चन्द्रशेखर भगत

Banka : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही बाबा के दर्शन और पवित्र जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा मंदिर परिसर और आसपास का समूचा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के भक्तिमय जयघोष से लगातार गुंजायमान रहा।

सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर कांवरियों ने अपनी यात्रा शुरू की। करीब 55 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर हजारों डाक कांवरिया बाबा ज्येष्ठगौर नाथ के दरबार में पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लगभग 50 से 60 हजार डाक कांवरियों की भारी भीड़ ने मंदिर में बाबा पर जलार्पण किया।

श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और बांका पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्य मंदिर परिसर से लेकर पूरे कांवरिया मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति की निगरानी करते रहे।

अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार खुद मंदिर परिसर में मुस्तैद रहकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, एसडीपीओ अमर विश्वास ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था की कड़ी निगरानी की। पुलिसकर्मियों ने अपनी देखरेख में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

NSIT
Nsmch

मंदिर में उमड़ी इस अपार भीड़ के बावजूद प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी संतोष दिखा। लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि भीड़ के अनुरूप यातायात और सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए गए थे जिससे कोई परेशानी नहीं हुई। दूसरी सोमवारी पर देर शाम तक कांवरियों का जत्था ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर पहुंचता रहा और भक्ति-उत्साह के बीच जलाभिषेक का यह पवित्र सिलसिला अनवरत जारी रहा।

चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट