LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident : बांका में बुलेट और बाइक के बीच आमने- सामने की हुई टक्कर, युवक की हुई मौत, परिजनों में मच कोहराम

Bihar Road Accident : बांका में बुलेट और बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी. जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : बांका में बुलेट और बाइक के बीच आमने- स
युवक की मौत - फोटो : PANKAJ

BANKA : जिला के चांदन प्रखंड अंतर्गत  पाण्डेयडीह–कोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर लठाने मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया गांव निवासी डुंगन यादव के 37 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र कुमार बाइक से चांदन बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बुलेट बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजनों और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के पिता डुंगन यादव का फर्द बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने कोरिया गांव के तीन युवकों पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

इधर, शव लेकर परिजन और ग्रामीण चांदन थाना पहुंचे और आरोपित युवकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक थाना परिसर में धरना दिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती द्वारा हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया।

युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराया गया फर्द बयान यातायात थाना बांका को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

बांका से पंकज कुमार की रिपोर्ट