LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : बांका में होली खेलने के विवाद में 20 वर्षीय युवक को लगी गोली, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar Crime News : बांका में होली खेलने के दौरान हुये विवाद में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीँ पुलिस जाँच में जुटी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बांका में होली खेलने के विवाद में 20 वर्ष
युवक को लगी गोली - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में होली खेलने के विवाद में गोलीबारी हो गई, जिसमें 20 वर्षीय युवक अजय कुमार और 65 वर्षीय त्रिवेणी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार को हुई, जब अजय कुमार कहीं जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि कुछ लोग किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। इस दौरान गांव के ही छोटू कुमार ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे अजय कुमार को गोली लग गई। वहीं,  विवाद के दौरान त्रिवेणी यादव  को भी ईंट पत्थर से हमला कर जख्मी कर दिया है। 

दोनों घायलों की स्थिति गंभीर

परिजनों ने घायल अजय कुमार को तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, त्रिवेणी यादव को भी गंभीर हालत में सदर अस्पताल, बांका रेफर किया गया । गोलीबारी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा की प्रथम दृष्टया यह मामला होली खेलने के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। गोलीबारी के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर घायलों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय कुमार के परिजन उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं त्रिवेणी यादव के परिवार वाले भी उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

क्या होली के रंग में बिगड़ी बात?

गांव में चर्चा है कि यह विवाद होली खेलने के दौरान हुई किसी कहासुनी से शुरू हुआ, जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। हालांकि, पुलिस अब भी मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा होगा कि गोलीबारी का असली कारण क्या था।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट