LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : बांका में तालाब में हाथ धोने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के बनियाचक वार्ड संख्या-5 में रविवार को तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में तालाब में हाथ धोने गया 14 वर्षीय किशो
किशोर की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाचक वार्ड संख्या-5 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गाँव स्थित नए तालाब में डूबने से 14 वर्षीय एक किशोर की अकाल मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाचक निवासी हेमंत ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को शिवम का पूरा परिवार धान की रोपाई के सिलसिले में पास के बहियार में गया हुआ था। दोपहर के समय परिजनों और शिवम ने एक साथ खाना खाया। भोजन करने के उपरांत शिवम पास ही स्थित एक नए बने तालाब में हाथ-पैर धोने के लिए चला गया, जहाँ यह अचानक हादसा घटित हुआ।

अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरा किशोर

तालाब के किनारे हाथ धोते समय अचानक शिवम का शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर तालाब के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख पास में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन तुरंत उसे आपातकालीन इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच शुरू

अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाए जाने पर डॉक्टरों की टीम ने शिवम का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस तुरंत अस्पताल पहुँची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

NSIT
Nsmch

परिजनों में मचा कोहराम और चीख-पुकार

अस्पताल में किशोर को मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है।

चंद्रशेखर की रिपोर्ट