LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Navratri 2025 : बिहार के इस मंदिर में दो दिन में 16 हज़ार हुए पाठाबलि, सात हज़ार बच्चों के हुए मुंडन, नेताओं से लेकर अधिकारियों ने की पूजा अर्चना

Navratri 2025 : नवरात्री के मौके पर बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर में करीब 16 हज़ार पाठाबलि दिए गए. वहीँ सात हज़ार से अधिक बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराये गए.......पढ़िए आगे

Navratri 2025 : बिहार के इस मंदिर में दो दिन में 16 हज़ार हुए
मंदिर में पाठाबली - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : शारदीय नवरात्र के अष्टमी एवं नवमी पूजा पर जन आस्था के प्रतीक प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दो दिनों के भीतर 16 हजार से अधिक पाठाबलि अर्पित किए गए, वहीं करीब सात हजार बच्चों का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। बीडीओ नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष पाठाबलि और मुंडन का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। अष्टमी का पाठाबलि शाम सात बजे से शुरू होकर सुबह तक चला, जबकि नवमी का पाठाबलि दोपहर 12 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह सात बजे तक करीब 19 घंटे तक चला। 

गश खाकर गिरे श्रद्धालु

सूत्रों के अनुसार हजारों पाठाबलि बिना रसीद के पड़े, जिससे आमलोगों से लेकर पुलिस-प्रशासन तक परेशान रहे। कतार में खड़े श्रद्धालु विष्णु पंडित (ककना) व बीजो मंडल (मालतेघड़ा) सहित कई लोग गश खाकर गिर पड़े, जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। बुधवार की दोपहर मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मंदिर परिसर कीचड़मय हो गया और मेले में दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पार्किंग की कोई निश्चित शुल्क व्यवस्था नहीं होने से बिचौलियों ने वाहन चालकों से मनमानी वसूली की, जिसके चलते कई बार हाथापाई की नौबत भी आई।

नेताओं और अधिकारियों ने टेका माथा

राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव, तारापुर विधायक राजीव कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी तिलडीहा मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। गुरुवार को विधि-विधान के साथ नवरात्र की पूर्णाहुति हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बदुआ नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन ने बताया कि नौ दिनों के बाद मेढ़ की पारंपरिक वापसी होगी।

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

इस मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एडीएम, एसडीओ, एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे। वहीँ सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए थे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट