LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर की शिक्षक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News : बिहार के औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर शिक्षक को जख्मी कर दिया. इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : औरंगाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर
शिक्षक को मारी गोली - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मार दिया, जिसे गम्भीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया। गोली सीने में लगी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इकौना मोड़ की है। घायल शिक्षक की पहचान इकौना ग्राम निवासी शिवप्रसाद यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवानंद यादव के रूप में किया गया है।

परिजनों के द्वारा बताया गया कि देवानंद यादव अपने पड़ोस के ही गांव खान कपसीया प्राथमिक विद्यालय शिक्षक थे। आज भी वह प्रतिदिन की तरह स्कूल गए हुए थे। तकरीबन 1 बजे सभी बच्चों को लंच देकर वह स्वयं भी लंच करने इकौना मोड़ पर स्थित होटल में जा रहे थे। जैसे ही वह इकौना मोड़ के समीप पहुंचे ही थे की पीछे से आ रहे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन से औरंगाबाद जाने का रास्ता पूछा। 

उन्होंने उसे रास्ता बताकर जैसे ही मूड कर होटल के तरफ जाने लगे। वैसे अपराधियों ने पीछे से गोली मार दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और बाइक सवार अपराधी पिस्टल लहराते बाइक पर सवार हो मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायल शिक्षक को आनन फानन में औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया। 

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। हालांकि की सूत्रों की माने तो इस गोली कांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। लेकिन परिजनों के द्वारा ऐसा कोई खुलासा नहीं किया गया है।    

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट