LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

औरंगाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को कुचला, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद बेकाबू होकर सड़क पर चल रही दोनों छात्राओं को कुचल दिया।

Aurangabad road accident
Aurangabad road accident- फोटो : news4nation

Bihar News : औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी ने सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली। मृतकों की पहचान ओबरा के नरौला गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय बेटी अफसरी और रुस्तम अली की 15 वर्षीय बेटी आशिया के रूप में हुई है। दोनों सुबह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थीं।

  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद बेकाबू होकर सड़क पर चल रही दोनों छात्राओं को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आशिया को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Diarch GO

 

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भतारी मोड़ के पास ओबरा-पौथू मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि फरार चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो घरों के चिराग बुझा दिए।

दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट