LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Road Accident: ट्रेक्टर पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े

Bihar Road Accident:बिहार में कोहरे की चादर ने कई इलाकों को आगोश में ले लिया है। कहरे के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।...

Tractor Overturns Two Youths Die
ट्रेक्टर पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:बिहार में कोहरे की चादर ने कई इलाकों को आगोश में ले लिया है। कहरे के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। औरंगाबाद के रिसीयप थाना क्षेत्र में जम्होर सुंदरगंज पथ पर बीती रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेक्टर ग्राम मौआर खैरा होते हुए सुंदरगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही यह गमहारी ब्रह्म स्थान के पास पहुंची, सड़क किनारे निर्माण कार्य के कारण गढ़े बनाए गए थे। अचानक भारी ओश गिरने और गढ़े में जाने से ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और बगल के ही खेत में पलट गया। इस हादसे में ट्रेक्टर चालक और एक अन्य युवक की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मुख्तरपुर सरिया के अनिल कुमार चंद्रवंशी और ग्राम मिसिर करमा बाबूलाल बिगहा निवासी पंजा राम के 25 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल कुमार कई सालों से सुंदरगंज निवासी इसरार अंसारी के घर पर रह कर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि अनिल कुमार को बीती शाम इसरार अंसारी ने अपने ट्रेक्टर के साथ सीमेंट और गिट्टी पहुंचाने के लिए भेजा था। सुरक्षित सामान उतारने के बाद लौटते समय गमहारी ब्रह्म स्थान पर ट्रेक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे दोनों युवक दबकर मौत के घाट उतर गए।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही रिसियप थाना अध्यक्ष संजीत कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण शव उठाने से रोक रहे हैं और बड़े अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिजन और ग्रामीण उचित मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। हादसे ने इलाके में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है, और प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर