LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : सिपाही की नौकरी मिलते ही शादी से मुकरा प्रेमी, आनन फानन में औरंगाबाद पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मंदिर में रचाई शादी

Bihar News : चार साल के प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी शादी से मुकर गया. जिसके बाद आनन फानन में प्रेमिका औरंगाबाद पहुँच गयी. जहाँ उसने परिजनों की रजामंदी से शादी से रचाई......पढ़िए आगे

Bihar News : सिपाही की नौकरी मिलते ही शादी से मुकरा प्रेमी,
प्रेमिका ने रचाई शादी - फोटो : DINANATH

AURANAGABAD : प्रेम और वादों की अटूट डोर के सहारे एक युवती समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कर औरंगाबाद जिले के अंबा पहुंच गई। मामला बिहार पुलिस के एक सिपाही प्रेमी द्वारा शादी से मुकरने और दूसरी जगह रिश्ता तय होने से जुड़ा था। आखिरकार मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस प्रशासन की पहल और परिजनों की सहमति से दोनों की शादी अंबा स्थित प्रसिद्ध मंदिर में धूमधाम से संपन्न कराई गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी पूजा कुमारी शनिवार को सीधे औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरका चेक पोस्ट पहुंची। वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकेश कुमार से शादी की बात को लेकर उसकी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को अंबा थाने ले आई।

थाने में पूछताछ के दौरान प्रेम-प्रसंग की पूरी कहानी सामने आई। पूजा और अंकेश पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। अंकेश का बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन होने के बाद भी दोनों के बीच लगातार बातचीत और संबंध बने रहे। पूजा का आरोप था कि शादी का वादा करने के बाद अंकेश अपने वादे से मुकर रहा था और उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिसके बाद वह मजबूरन अंबा पहुंची थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने दोनों पक्षों के परिजनों को तत्काल थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों और दोनों प्रेमियों के बीच लंबी वार्ता हुई। चूंकि दोनों बालिग थे और आपसी सहमति से शादी करने के लिए तैयार थे, इसलिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय समाजसेवियों ने मिलकर दोनों परिवारों के बीच की गलतफहमियों और दूरी को दूर कराया।

अंततः परिजनों की सहर्ष सहमति के बाद अंबा के सुप्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण गवाह बने। थाने से शुरू हुआ यह प्रेम-प्रसंग का मामला मंदिर में सात फेरों और परिजनों के आशीर्वाद के साथ बेहद सुखद मोड़ पर समाप्त हुआ, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट